फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत शिक्षक के खाते से 1.56 लाख रुपये हुए गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
रानी की सराय/सरायमीर। एक सेवानिवृत्त शिक्षक के खाते से साइबर अपराधियों ने आधार कार्ड की मदद से 1.56 लाख रुपये उड़ा दिया। पीड़ित शिक्षक ने तत्काल इसकी सूचना साइबर थाना पुलिस को दिया और साइबर क्राइम थाना पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही पीड़ित शिक्षक का पैसा उसके खाते में वापस करा दिया। मऊ जिले के मधुबन थाना अंतर्गत लालनपुर गांव निवासी रामानंद मल्ल पुत्र केशव मल्ल सेवानिवृत शिक्षक है। 18 अप्रैल को उनके इंडियन बैंक के खाते से आधार कार्ड की मदद से 1.56 लाख रुपये निकाल लिया गया। पीड़ित शिक्षक ने मोबाइल पर मैसेज आते ही तत्काल साइबर थाना आजमगढ़ परिक्षेत्र रानी की सराय पर इसकी शिकायत किया। जिस पर पुलिस ने भी त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर ही पीड़ित शिक्षक का पैसा उसके खाते में वापस करा दिया। खाते में पैसा वापस आते ही पीड़ित शिक्षक साइबर थाना रानी की सराय पर पहुंचा और थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह व उनकी टीम के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें