फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: रोडवेज ने दिवाली और छठ पर 6.63 करोड़ कमाए

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। घाटे में चल रही परिवहन निगम को दिवाली और छठ पर खूब कमाई हुई। पिछले साल के सापेक्ष इस साल आजमगढ़ रीजन ने दो करोड़ से अधिक रुपये की कमाई की। इस बार परिवहन विभाग ने दस नवंबर से 19 नवंबर तक रोडवेज की बसों से कुल चार लाख 74 हजार 364 यात्रियों ने अपना सफर तय किया। जिनसे विभाग ने 6.63 करोड़ रुपये से अधिक कमाएं। हालांकि यह आंकड़े अभी बढ़ने के उम्मीद हैं।
विज्ञापन

दिवाली और छठ पूजा के लिए रोडवेज ने करीब 416 बसों का संचालन किया था। 10 से 19 नवंबर तक यह बसें दिल्ली, कानपुर, लखनऊ, वाराणसी, गाजियाबाद, प्रयागराज, जौनपुर, गाजीपुर, बलिया, गोरखपुर, दोहरीघाट व फैजाबाद समेत अन्य रूटों के लिए खूब दौड़ी। इन बसों को उम्मीद से अधिक सवारियां मिलीं। लगातार 10 दिन सवारियां मिलने के चलते अफसर और कर्मचारी भी व्यस्त रहे। नतीजा रहा कि इस बार विभाग ने करीब छह करोड़ 63 लाख 57 हजार रुपये की कमाई हुई है जबकि पिछले साल चार करोड़ 44 लाख 59 हजार रुपये कमाए थे। पिछले साल के सापेक्ष इस बार दो करोड़ 18 लाख 98 हजार रुपये अधिक कमाए हैं। नौ दिनों में रोडवेज अफसरों और कर्मचारियों की मेहनत का लाभ विभाग काे मिला है।
0000
एक नजर आजमगढ़ रीजन की बसों पर-
डिपो - निगम की बस व अनुबंधित बस

आजमगढ़ - 60 - 34
डा. अंबेडकर नगर - 58 - 23
बलिया - 46 - 28
बेल्थरा - 38 - 02
दोहरीघाट - 40 - 01
मऊ - 41 - 09
शाहगंज - 26 - 10
000000
वर्ष 2022 की कमाई : चार करोड़ 44 लाख 59 हजार रुपये
वर्ष 2023 की कमाई : छह करोड़ 63 लाख 57 हजार रुपये
000000
हमारे रोडवेज बसों के चालक व परिचालकों ने काफी मेहनत की है। इसी का नतीजा है कि दस से 19 नवंबर तक रोडवेज बस से चार लाख 74 हजार 364 यात्रियों ने सफर किया। जिससे विभाग ने छह करोड़ 63 लाख 57 हजार रुपये की कमाई हुई। अभी यह योजना 20 नवंबर रात 12 बजे तक है, ऐसे में यात्रियों की संख्या के साथ-साथ रोडवेज की भी कमाई बढ़ेगी। पिछली साल के सापेक्ष इस बार कमाई ठीक हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनोज वाजपेयी, आरएम आजमगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें