फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: रोडवेज के कंडक्टर छात्रों से वसूल रहे मनमाना किराया, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
निजामाबाद। तहसील के छात्रों ने रोडवेज के कंडक्टरों की ओर से मनमाने किराया वसूलने के विरोध में रविवार को प्रदर्शन किया है। छात्रों ने इस घटना का वीडियो वायरल करते हुए नाराजगी व्यक्त की। वहीं एआरएम ने कहा जांचकर कार्रवाई की जाएगी। नपारपुर गांव निवासी छात्र हरि कृष्ण यादव, प्रयागराज में परीक्षा की तैयारी करते हैं। उन्होंने बताया कि पहले प्रयागराज से मोहम्मदपुर तिराहा या चेक पोस्ट तक का टिकट बनता था, इससे वह बीच में उतर सकते थे। लेकिन, अब प्रयागराज से सीधे आजमगढ़ जिला मुख्यालय तक का टिकट बनाकर, कंडक्टर उन्हें बीच में उतरने के बावजूद पूरा किराया वसूलते हैं। पहले दूरी के लिए 180 से 200 रुपये का टिकट होता था, लेकिन अब सीधा जिला मुख्यालय तक का टिकट बनाया जा रहा है, इससे छात्रों को 40 रुपये अतिरिक्त देना पड़ता है। यदि परिवहन विभाग ने नया नियम लागू किया है, तो उन्हें इसकी जानकारी होनी चाहिए, लेकिन बिना किसी सूचना के यह मनमाना वसूली की जा रही है। कई छात्रों ने कहा कि आर्थिक स्थिति पहले से ही कमजोर है, इस प्रकार से किराया वसूली उनके लिए और मुश्किलें पैदा कर रही हैं। छात्रों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह नाराजगी जता रहे हैं।
विज्ञापन

00

अगर इस तरह की शिकायत सच मिली तो सख्त कार्रवाई होगी।

बीआर गौतम, एआरएम, आंबेडकर डिपो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें