फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: ट्रेलर से टकराई रोडवेज की बस यात्री की मौत, 14 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरदह थाना के सरायमोहन गांव के पास बुधवार की रात लगभग एक बजे प्रयागराज से गोरखपुर जा रही रोडवेज बस अनियंत्रित हो गई। डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी पटरी पर पहुंच गई और गुजर रहे ट्रेलर से टकरा कर सड़क किनारे खाई में पलट गई। हादसे में बस में सवार एक यात्री की मौत हो गई तो वहीं 14 अन्य घायल हो गए। चीख पुकार सुन कर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे औरबस में फंसे यात्रियों को निकाल कर अस्पताल भेजा।
विज्ञापन

गोरखपुर जिले के राप्तीनगर डिपो की बस बुधवार की रात प्रयागराज से गोरखपुर जा रही थी। सरायमोहन गांव के पास अचानक अनियंत्रित हो कर डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी साइड चली गई। इसी दौरान उधर से गुजर रहे ट्रेलर से उसकी भिड़त हो गई और वह सड़क किनारे खाई में जाकर पलट गई। ट्रेलर आजमगढ़ से जौनपुर की तरफ जा रहा था। तेज आवाज हुई तो स्थानीय लोग मौके पर दौड़ पड़े। सूचना पर बरदह थाना पुलिस भी पहुंच गई। एंबुलेस से सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। जहां एक यात्री जितेंद्र यादव 45 निवासी लेढ़ुवापार थाना कंधरापुर की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार, घायलों में प्रियंका 25, दुर्ग विजय 30, यशवंत तिवारी 32, मनीष कुमार 26, विनय श्रीवास्तव 60, शिवम श्रीवास्तव 25, आशु 30, ओमप्रकाश सिंह 34, शिवपाली 45, तीर्थराज 42, धर्मेंद्र 30, गौतम 34, दिनेश कुमार 50, आकृति 18 शामिल हैं। सभी घायलों को एंबुलेंस से स्वास्थ्य केंद्र बरदह लाया गया। आठ लोगों की हालत गंभीर देख आजमगढ़ जबकि पांच लोगों को जौनपुर सदर अस्पताल भेजा गया। मृतक जितेंद्र यादव प्रयागराज में रेलवे के टेलीफोन विभाग में कार्यरत था। बुधवार को छुट्टी पर वह घर लौट रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें