फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: रोडवेज बस ने आटो में मारी टक्कर, महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कंधरापुर थाना क्षेत्र के मंदूरी बाजार में रविवार की देर शाम रोडवेज बस ने आटो में टक्कर मार दिया। हादसे में आटो सवार एक महिला घायल हो गई। उसे अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घाेषित कर दिया। वह घटना के समय जिला मुख्यालय से दवा लेकर आटो से वापस घर लौट रही थी। अंबेडकर नगर जिले के जहागीरगंज थानांतर्गत रायपुर बलवा गांव निवासिनी सीमा यादव (32) 10 दिनों पूर्व अपने मायके अमीनपुर थाना अतरौलिया आयी थी। रविवार को गला दिखाने के लिए जिला मुख्यालय पर किसी डॉक्टर के यहां आयी थी। दवा लेने के बाद शाम को आटो से अमीनपुर लौट रही थी। मंदूरी बाजार में रोडवेज बस ने आटो में टक्कर मार दी। जिससे सीमा गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से महिला को जिला अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला एक पुत्री की मां थी। मौत की सूचना घर पहुंची तो परिजन बिलख उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें