फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: शहर से गांव तक की सड़कें क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्की बारिश से करोड़ों की लागत से बनीं कई सड़कों की हालत खराब हो गई है। जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। शहर के कई मोहल्ले ऐसे भी हैं जहां सड़क की हालत गांव से भी बदतर है। इससे आवागमन में काफी दिक्कत हो रही है। मुख्य सड़कों सहित शहर को जोड़ने वाली सड़कें जर्जर हो चुकी हैं।
विज्ञापन




एक तरफ सरकार की ओर से पूर्वांचल के विकास की रफ्तार को तेज करने के लिए नई सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ पुरानी सड़कों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जनपद में अधिकारियों की लापरवाही से जिले की सड़कें लोगों के लिए नासूर बन गई है। इन सड़कों पर वर्षों से हिचकोले खा रहे लोग कमर दर्द का शिकार हो रहे हैं। सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए भी उनकी ओर से कोई कवायद नहीं की जा रही है। जिसका परिणाम है जनपद की कई सड़कें ऐसी हैं जिन पर वाहन तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।शहर के नरौली मुख्य मार्ग से नरौली बस्ती में जाने वाला मार्ग बदहाल है। सड़क पूरी तरह गड्ढायुक्त है। इधर से गुजरने वाले हिचकोले खाते हुए गुजर रहे हैं। बारिश का पानी भी सड़क पर लग रहा है। विभाग का इससे कुछ लेना देना नहीं है। एलवल मोहल्ले में जाने वाले मार्ग में बड़े-बड़े गड्ढे हैं। इसी मार्ग पर स्कूल व पुलिस चौकी भी है। अधिकारियों की आवाजाही भी है लेकिन शाय उनकी नजर इन गड्ढों पर नहीं पड़ती है। ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।


तीन किमी सड़क में तीन हजार से अधिक गड्ढे

फोटो
रानी की सराय। कोटिला से आवक मार्ग पूरी तरह खराब है। करीब तीन किमी लंबी इस सड़क पर तीन हजार गड्ढे हैं। सड़क में गड्ढा है या फिर गड्ढे में सड़क यह बताना भी मुश्किल है। आए दिन इस मार्ग पर कोई न कोई गिरकर चोटिल होता है। बारिश के कारण तो इस सड़क की हाल और बदहाल हो गई है। इसे बनवाने के लिए कई बार विरोध-प्रदर्शन किया गया लेकिन अधिकारियाें ने इस ओर ध्यान ही नहीं दिया।
विज्ञापन

एसपी कार्यालय तक जाने वाला मार्ग भी बदहाल

फोटो

आजमगढ़। कलेक्ट्रेट व एसपी कार्यालय को जाने वाला मार्ग भी बदहाल है। गांधी तिरहा से डीएम कार्यालय की तरफ सड़कों में गड्ढे ही गड्ढे हैं। सबसे खराब स्थिति एसपी कार्यालय में समीप है। गड्ढों को भरने के लिए नगर पालिका ने सिर्फ गिट्टी भरकर कोरम पूरा कर लिया है। जिसके कारण और समस्याएं भी हो रही हैं।

कोट

शहर की हमारी सभी सड़कें ठीक हैं। रानी की सराय कोटिला-आवंक मार्ग बदहाल है। उसे बनवाने के लिए कार्ययोजना भेजी गई है। जल्द ही उसे भी बनवा दिया जाएगा। संकर्षण लाल, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें