फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क खुदवाकर लिया निर्माण कार्य का सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहनगर। तहसील से होकर गुजरने वाली मेंहनगर-पल्हना मार्ग के चौड़ीकरण के बाद गुणवत्ता की जांच करने जिलाधिकारी राजेश कुमार शुक्रवार को मेंहनगर पहुंचे। मार्ग खुदवाकर कर लगे मेटेरियल और गुणवत्ता को जांच कराई। प्रयोग में लाए गए क्रस्ट ,बोल्डर और कंक्रीट के साथ तारकोल का सैपंल लेकर प्रयोगशाला भिजवाया। पीडब्ल्यूडी निर्माण खण्ड-5 के अधिशाषी अभियंता विजय सिंह और आरईएस के अधिशासी अभियंता जेकेश्रीवास्तव भी रहे। आजमगढ़-छतवारा- देवईत-मेंहनगर-जिगनी-पल्हना-मेंहनाजपुर किमी 26 से किमी 37 तक कुल लम्बाई 11 किमी मार्ग का ब्लाक पल्हना को दो लेन से जोड़ने के लिए किया जा रहा है। उक्त कार्य के लिए 10.680 करोड़ रूपये के सापेक्ष पांच करोड़ की धनराशि प्राप्त हुई है। इससे 10.40 किमी लम्बाई में चौड़ीकरण का कार्य पूर्ण है। तीन किमी0 ईटीएका कार्य पूर्ण हो गया है। शेष कार्य प्रगति पर है। डीएम ने मेंहनगर के भुवालपुर और फुलईच ग्राम पंचायत में भू-स्वमित्व योजना के अन्तर्गत चल रहे डो्न सर्वे की प्रगति भी जांची। कहा कि स्वामित्व योजना के अन्तर्गत गांव में ड्रोन सर्वे कर कृषि भूमि की तरह आबादी का नक्शा तैयार किया जाएगा। इससे गांव सभा में होने वाले विवाद पर अंकुश लगेगा। विशुनपुर में बने धान क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया। केन्द्र पर गोदाम फुल होने और मिलरों द्धारा धान न उठाए जाने से धान की तौल बाधित मिली। इसके लिए डिप्टी आरएमओ से बातकर धान उठाने के निर्देश दिए। ज्वाईंट मजिस्ट्रेट एवं एसडीएम सदर गौरव कुमार, एसडीएम मेंहनगर प्रियंका प्रियदर्शिनी, सहायक अभियंता अजीत यादव उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें