नगर पालिका क्षेत्र में जाम नालियों की सफाई न होने से शनिवार को हल्की बारिश में ही सफाई व्यवस्था की पोल खुल गई। गलियों व सड़कों पर जलजमाव से आजिज आएनेवादा मोहल्ले के वार्ड नंबर 16 के लोगों ने सड़क पर बांस बल्ली लगाकर जाम लगा दिया। साथ ही नापा के खिलाफ नारेबाजी की। शनिवार की सुबह करीब 11 बजे हल्की बारिश में ही नालियों के जाम होने से उसका पानी घरों व गलियों में बहने लगा। दरअसल वार्ड में नालियां तो बनाई गई हैं लेकिन ली की सफाई न हुई और न कोई इंतजाम हुआ है। इससे नालियों का गंदा पानी ओवरफ्लो होकर हल्की बारिश में ही लोगों की घरों में घुस गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगरपालिका को बार बार लिखित शिकायत के बाद भी कोई समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। वहीँ वार्ड के सभासद शमसुज़्ज़मा का कहना है कि इस नाली समस्या से हमने भी कई बार नगरपालिका को अवगत कराया है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इस दौरान हाजी अहमद रज़ा, मो मुस्तफा, अहमद नूरानी, अहमद सुबहानी, जहांगीर, शाहिद आदि उपस्थित रहे।