फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh: ट्रक की चपेट में आई बाइक, मौसी के घर से लौट रहे युवक की मौत

Mon, 13 Feb 2023 05:42 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ के भटौली गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास रविवार रात ट्रक की चपेट आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक मौसी के घर से लौट रहा था। 
विज्ञापन
थाने के बाहर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ के भटौली गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास रविवार रात ट्रक की चपेट आकर बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी रानीपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के समय युवक अपनी मौसी के घर से लौट रहा था। 

विज्ञापन


अहरौला के युधिष्ठिरपट्टी गांव निवासी अभिषेक (23) रविवार को अपनी मौसी के घर गया हुआ था। रात साढ़े आठ बजे के लगभग वह वापस घर लौट रहा था। अभी वह भटौली गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास ही पहुंचा था कि उसकी बाइक ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में अभिषेक गंभीर रुप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन एंबुलेंस से घायल को इलाज के लिए सीएचसी रानीपुर कोयलसा भेजा।

जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिजन भी रात में ही पीएचसी रानीपुर पहुंच गए थे और शव को लेकर घर चले आए थे। सोमवार सुबह परिजन शव लेकर अहरौला थाने पहुंचे। जहां से पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया। मृतक तीन भाई बहन में दूसरे नंबर पर था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। 

विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार की मौत

मुबारकपुर थाना अंतर्गत बम्हौर गांव से गुजरे पूर्वांचल एक्सप्रेस वे ओवर ब्रिज के पास रविवार की देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। 

मुबारकपुर थाना क्षेत्र के पिचरी गांव निवासी महेंद्र सिंह (55) रविवार की शाम बाइक से निमंत्रण में सिधारी थाना क्षेत्र के मोहब्बतपुर गांव गए थे। देर रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे निमंत्रण से वह वापस घर लौट रहे थे। बम्हौर गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के ओवरब्रिज के पास अज्ञात चार पहिया वाहन बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में महेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

रात भर शव सड़क पर ही पड़ा रहा। सोमवार की सुबह राहगीरों ने सड़क किनारे शव पड़ा देखा तो सूचना पुलिस को दिया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया। महेंद्र सिंह कचहरी में फोटो स्टेट की दुकान संचालित करते थे। वह तीन पुत्रों के पिता थे। घटना की जानकारी परिजनों को होते ही कोहराम मच गया। 
विज्ञापन

सड़क किनारे पड़ा मिला युवक का शव

निजामाबाद थाना क्षेत्र के नंद नगर बाजार के पास सोमवार की सुबह एक युवक का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया। कुछ ही देर में मृतक के पास से मिले कागजातों के आधार पर उसकी पहचान श्रीराम विश्वकर्मा (42) निवासी बेलूपुर थाना मेहनगर के रुप में की गई। पुलिस ने परिजनों को सूचना देने के साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें