फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh: स्कूल से घर लौट रहे तीन बच्चों को अज्ञात वाहन ने कुचला, हालत गंभीर

Fri, 27 Jan 2023 05:10 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

जमगढ़ के रानी की सराय क्षेत्र में शुक्रवार को अज्ञात वाहन ने तीन बच्चों को कुचल दिया। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ के रानी की सराय क्षेत्र में शुक्रवार को अज्ञात वाहन ने तीन बच्चों को कुचल दिया। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से तीनों बच्चों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज कर भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


रानी की सराय ब्लाक के भीटी गांव निवासी रोशन कुमार (12) पुत्र लक्ष्मण, अंकुर कुमार (14) पुत्र अच्छेलाल व अंकिता (15) पुत्री अनिल कक्षा आठ के छात्रा है। तीनों सरकारी स्कूल सहगरा उज्जी में पढ़ते हैं। रोज की भांति शुक्रवार को भी तीनों स्कूल गए थे। दोपहर बाद स्कूल की छुट्टी होने पर तीनों पैदल ही घर के लिए निकले।

अभी तीनों ऊंची गोदाम मोड़ पर पहुंचे थे कि अज्ञात वाहन ने तीनों को कुचलते हुए निकल गई। इस हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर चीखपुकार मच गई और लोगों की भीड़ जुट गई। आनन-फानन पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से तीनों बच्चों को तत्काल जिला अस्पताल भेज कर भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें