फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh: पिकअप की चपेट में आने से साइकिल सवार मजदूर की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

Wed, 22 Feb 2023 03:20 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ जिले के सपहा पाठक गांव के पास बुधवार सुबह पिकअप की चपेट में आने से साइकिल सवार एक मजदूर की मौत हो गई तो दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा है। 
विज्ञापन
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के सपहा पाठक गांव के पास बुधवार सुबह पिकअप की चपेट में आने से साइकिल सवार एक मजदूर की मौत हो गई तो दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा। वहीं शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 

विज्ञापन


रौनापार क्षेत्र के सिरही गांव निवासी उदयभान (25) और बृजेश (40) बुधवार सुबह एक ही साइकिल पर सवार होकर मजदूरी करने बघावर जा रहे थे। उदयभान साइकिल चला रहा था और बृजेश पीछे बैठा था। बघावर-गोसाई की बाजार मार्ग पर सपहा पाठक गांव के पास सामने से आ रहे पिकअप ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

हादसे में उदयभान की मौके पर ही मौत हो गई तो बृजेश गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पिकअप चालक मय वाहन मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल बृजेश को जिला अस्पताल इलाज के लिए भेज दिया। वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

उदयभान चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें