फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh: अज्ञात वाहन से बाइक की टक्कर, बीसीए की परीक्षा देने जा रहे छात्र की मौत, दो घायल

Wed, 24 May 2023 03:56 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

 आजमगढ़ जिले के मुकेरीगंज में बुधवार सुबह बाइक की अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार बीसीए के एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। उसके दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त बाइक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के आजमगढ़ जिले के मुकेरीगंज में बुधवार सुबह बाइक की अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई तो वहीं दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के खतीबपुर गांव निवासी अजीम अब्बास (17) पुत्र अहमद मेंहदी शिब्ली पीजी कॉलेज से बीसीए की पढ़ाई कर रहा था।

विज्ञापन


बुधवार को उसकी परीक्षा थी। जिसमें प्रतिभाग करने के लिए वह बाइक से शिब्ली कॉलेज जा रहा था। उसके साथ दो दोस्त भी बाइक पर सवार थे। तीनों अभी शहर कोतवाली के मुकेरीगंज मुहल्ले में ही पहुंचे थे कि अज्ञात वाहन से बाइक की टक्कर हो गई। जिससे बाइक के जहां परखच्चे उड़ गए तो वहीं अजीम की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए और दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजवाया। सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों घायलों की हालत गंभीर देखा और हॉयर सेंटर रेफर कर दिया। परिजनों ने उन्हें जिला मुख्यालय स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया। अजीम अब्बास के छह भाई और तीन बहन बताए गए हैं। हादसे की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें