फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएम व एआरएम करेंगे बसों की चेकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के प्रधान प्रबंधक संजय कुमार ने क्षेत्रीय प्रबंधकों, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को बसों की चेकिंग करने के निर्देश दिए हैं। एमडी ने क्षेत्रीय प्रबंधकों को प्रत्येक महीने 10 दिन तथा सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को 15 दिन बसों को चेक करने के लिए निर्देश मिला है।
विज्ञापन

प्रबंध निदेशक के आदेश के अनुसार आरएम को दस दिन में 100 बसें चेक करनी होंगीं और 300 किलोमीटर चेकिंग यात्रा करनी होगी। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक को 15 दिन एवं सात रात्रि में 150 बसें चेक करनी होंगी और 500 किलोमीटर चेकिंग यात्रा करनी होगी। मुख्यालय फ्लाइंग स्क्वाड सहित टीआई दस्तों को महीने में 25 दिन एवं 10 रात्रि में 625 बसें चेक करनी होंगी। और 1500 किलोमीटर चेकिंग यात्रा करनी होगी।
यातायात निरीक्षकों व सहायक यातायात निरीक्षकों को महीने में 25 दिन एवं 12 रात्रि में 625 बसें चेक करनी होंगीं और 2000 किलोमीटर चेकिंग यात्रा तय करनी होगी। आरएम केसरी नंदन चौधरी ने बताया कि समय-समय पर बसों को चेक किया जाता है। ताकि यात्रियों को क्या असुविधा हो रही है उसका पता चल सके। खामियों को दूर भी किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें