फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: श्रीअन्न व्यंजन प्रतियोगिता में रितिका ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। हरिऔध कला केंद्र में रविवार को श्रीअन्न (मिलेट्स) व्यंजन प्रतियोगिता में ज्वार का ढोकला और मंचूरियन बनाकर रितिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रीना अग्रवाल रागी का पापड़ी चाट बनाकर दूसरे स्थान पर रहीं। ज्वार से निर्मित बेकरी बनाकर पूनम गौड़ तीसरे स्थान पर रहीं। पहला पुरस्कार 2500, दूसरा 1500 रुपये और तीसरा पुरस्कार के रूप में 1100 रुपये नगद के साथ ट्राफी और प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इसके साथ ही सौम्या श्रीवास्तव, नयनतारा, दिनेश कन्नौजिया को रागी, कोदो चाट, बाजरा-महुआ ठेकुवा और बाजरे की इडली के लिए सांत्वना पुरस्कार दिया गया। वहीं शेष प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए गए। प्रतियोगिता का शुभारंभ आकांक्षा समिति की संध्या गुप्ता, नुपूर, माधुरी सिंह और सीटीओ अनुराग श्रीवास्तव ने किया। निर्णायक मंडल में संध्या गुप्ता, माधुरी सिंह और देवाशीष रॉय (हेड शेफ, गोल्डन फार्चून होटल) थे। खाद्य सुरक्षा अधिकारी कीर्ति आनंद ने कार्यक्रम में योगदान दिया। आयोजन खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, आकांक्षा समिति, रूचि अग्रवाल और विभा गोयल के संयुक्त तत्वाधान में हुआ। प्रतियोगिता में 20 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कृषि विभाग और खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की ओर से होटल गोल्डन फार्चून, होटल साईं, होटल ग्रैंड एसआर और महावीर मिष्ठान भंडार ने भी श्रीअन्न से बनें व्यंजनों का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें