फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीनियर में रिंकी और जूनियर में शिवांगी अव्वल

विज्ञापन
एसकेपी इंटर कॉलेज में क्रीड़ा समारोह के शुभारंभ पर नृत्य प्रस्तुत करती छात्राएं। संवाद - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
पल्हनी। एसकेपी इंटर कालेज परिसर में बृहस्पतिवार को 66वीं जनपदीय विद्यालयीय क्रीड़ा प्रतियोगिता हुई। जिसमें सीनियर वर्ग में रिंकी और जूनियर में शिवांगी अव्वल रहीं। शुभारंभ मुख्य अतिथि डीआईओएस उमेश कुमार त्रिपाठी ने किया। सीनियर बालिका वर्ग की 800 मीटर दौड़ में बूढ़नपुर तहसील की रिंकी वर्मा में प्रथम रही। कुमारी सुषमा द्वितीय तथा सगड़ी तहसील की रिंकी राजभर तीसरे स्थान पर रहीं। जूनियर बालिका वर्ग में सदर की शिवांगी राय प्रथम, बूढ़नपुर तहसील की नंदिनी गुप्ता द्वितीय और मेंहनगर तहसील की शिखा वर्मा तीसरे स्थान पर रही। बालक वर्ग की 800 मीटर दौड़ में अरविंद कन्नौजिया प्रथम, मृत्युंजय निषाद दूसरे तथा अभिषेक राजभर तीसरे स्थान पर रहे। सब जूनियर बालिका वर्ग की 600 मीटर दौड़ में अनु यादव प्रथम स्थान, अंजू यादव दूसरे और बूढ़नपुर की नीतू कुमारी तीसरे स्थान पर रहीं। मुख्य अतिथि डीआईओएस उमेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि बच्चों को बहुमुखी प्रतिभा को निखारने के लिए जीवन में खेल एक अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। प्रधानाचार्य शरदेंदु सिंह ने आभार जताया। इस दौरान रामकिशुन पांडेय, प्रवीण कुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह, राज नारायण सिंह, नरेंद्र सिंह, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य ललिता देवी, बलवंत सिंह, प्रभाकर मिश्रा उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें