फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: एसटीएफ के हत्थे चढ़ा 50 हजार का इनामी, बरामद हुआ डंडा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। निजामाबाद थाना क्षेत्र के परसहां गांव में हुए सोनकर दंपती हत्याकांड के आरोप में फरार चल रहे 50 हजार के इनामी अपराधी को लखनऊ की एसटीएफ टीम ने गिरफ्तार कर लिया। एसटीएफ ने जौनपुर जनपद के सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के मलहनी बाजार से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

सिधारी थाना क्षेत्र के कटघर गांव निवासी रामलखन सोनकर उर्फ छांगुर पुत्र विश्वनाथ सोनकर ने 26 जून को लिखित तहरीर दी। जिसमें बताया कि 25-26 जून की रात में उसके पिता विश्वनाथ सोनकर और माता शनीचरी देवी अपने घर के बाहर करकट में सो रहे थे। रात के समय अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से दोनों की निर्मम हत्या कर दी। पैर तथा हाथ बांधने के बाद हाथ में पहने सोने की लुरकी, गले की गुल्ली व कानों के कनफूल हाथों के गुजहा, चांदी का सिकड़, मंगलसूत्र, पैर का पायल व नथिया आदि सामान लेकर फरार गए। पुलिस इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई। इस मामले में रानी की सराय थाना क्षेत्र के कोटिला गांव निवासी अभियुक्त नसीम उर्फ लंबू की गिरफ्तारी की गई। वहीं मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बम्हौर गांव निवासी अभियुक्त जुबैर उर्फ वकील को जहानागंज पुलिस द्वारा सात सितंबर 2023 को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। इसके बाद पांच अक्टूबर 2023 को लखनऊ की एसटीएफ ने प्रभारी टीम एसटीएफ उ.नि. आशुतोष कुमार त्रिपाठी के साथ मुकदमा उपरोक्त में वांछित व इनामी अभियुक्त सुफियान उर्फ हुसन उर्फ जग्गू को मलहनी बाजार थाना क्षेत्र सराय ख्वाजा जनपद जौनपुर से गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया सुफियान रानी की सराय थाना क्षेत्र के कोटिला गांव का निवासी है।
00
पूछताछ करने पर नहीं बताया तो गुस्सा आने पर कर दी हत्या
आजमगढ़। पकड़े गए इनामी अपराधी सुफियान उर्फ हुसन उर्फ जग्गू ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि 25-26 जून 2023 की रात में ग्राम परसहां थाना निजामाबाद में वह और उसके अन्य साथियों द्वारा योजना बनाई गई। इसके बाद सुनसान जगह पर स्थित बुजुर्ग दंपती के यहां रात करीब 12 बजे पहुंचे। इस दौरान बुजुर्ग दंपती जो काफी गहने पहने हुए थे, उन्हें लूटने का प्रयास किया। उन्हें लगा कि बुजुर्ग दंपती अपने घर में काफी गहने रखे होंगे। डरा धमकाकर काफी पूछताछ की लेकिन जब वह नहीं बताए तो उसे और उसके साथियों को काफी गुस्सा आया और सभी ने उन बुजुर्ग दंपती को चापड़, टांगी व डंडों से हमला कर मार डाला। साथ ही उनके शरीर में पहने हुए जेवर को निकालना चाहा लेकिन नहीं निकला तो उसका हाथ काटकर अलग कर दिया। वहीं आरोपी ने 12 अगस्त 2023 को शुम्भी नहर पुलिया के पास जहानागंज थाने के दो पुलिसकर्मियों को जान से मारने के नीयत से उनके ऊपर गाड़ी चलाते हुए भाग निकले थे। इसमें वह और उसके पांच साथी थे, जो बुजुर्ग दंपती की हत्या के साथ-साथ इसमें भी शामिल थे। अभियुक्त की निशानदेही पर निजामाबाद थाने की पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक डंडा बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें