कप्तानगंज थाने पर पंजीकृत पॉक्सो एक्ट में एक आरोपी व जीयनपुर थाने पर पंजीकृत एक आरोपी काफी समय से फरार चल रहा है। पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना द्वारा कप्तानगंज थाना पर पंजीकृत फरार आरोपी दीपक निवासी गौरा और थाना जीयनपुर थाने पर पंजीकृत फरार सर्वेश सिंह निवासी पनशब्दा पर 15-15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।