फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़: 25 हजार का ईनामियां अपराधी गांजा के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज थाना पुलिस ने शुक्रवार को नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोप में फरार चल रहे अभियुक्त को गांजा के साथ गिरफ्तार किया। उस पर एसपी ने 25 हजार का ईनाम भी घोषित किया था। वहीं आरोपी के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर 82 की भी कार्रवाई हो चुकी है।
विज्ञापन

15 दिसंबर 2021 को कप्तानगंज थाने में नाबालिग को अपहृत करने का एक मुकदमा दर्ज हुआ। वादी मुकदमा ने खीरीडीह गांव निवसी राजेंद्र निषाद को नामजद किया था। 27 सितंबर 2022 को पुलिस ने नाबालिग को बरामद कर लिया। बरामदगी के दौरान नाबालिग गर्भवती भी थी। जिसके आधार पर पुलिस ने दर्ज मुकदमें में पाक्सो एक्ट आदि की बढ़ोत्तरी किया। काफी प्रयास के बाद भी पुलिस नामजद अभियुक्त राजेंद्र को पकड़ नहीं सकी। जिस पर 19 नवंबर 2022 के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर 82 की कार्रवाई भी की गई। 16 जनवरी 2023 को कुर्की की भी कार्रवाई हुई। इसके बाद भी राजेंद्र फरार रहा। जिस पर एसपी ने 13 फरवरी 2023 को राजेंद्र पर 25 हजार का ईनाम भी घोषित कर दिया। शुक्रवार को कप्तानगंज थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर राजेंद्र निषाद को गोपलापुर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पुलिस ने तीन किग्रा गांजा भी बरामद किया है। उसका संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें