बिहार से गिरफ्तार साइबर अपराधी। श्रोत-पुलिस
आजमगढ़। साइबर क्राइम पुलिस टीम ने सात लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले का खुलासा करते हुए अंतरराज्यीय गिरोह के जितेंद्र यादव निवासी पूर्वी चंपारण बिहार को गिरफ्तार किया है। ठगी की रकम को फर्जी खातों व क्रेडिट कार्ड के माध्यम से नकदी में बदलने का काम करता था। साइबर क्राइम के नोडल अधिकारी पंकज कुमार ने बातया कि दीदारगंज थाना क्षेत्र के चितारा महमूदपुर निवासी डॉ. शफी उज्जमां के यूनियन बैंक और केनरा बैंक के खातों से 17 जनवरी 2026 को कुल 6,98,619 रुपये की धनराशि उनकी जानकारी के बिना निकाल ली गई थी। पूछताछ में पता चला कि वह संगठित साइबर गिरोह के लिए फर्जी खातों में आई ठगी की रकम को विभिन्न माध्यमों से नकद में बदलकर गिरोह के सदस्यों तक पहुंचाता था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन, दो एटीएम कार्ड, नकदी, आधार, पैन व मतदाता पहचान पत्र तथा एक कार बरामद की है। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। संवाद