तेरही गांव निवासी समाजसेवी सुरेश चौबे ने बैक कैशियर द्वारा भूलवश दिये गये अधिक एक हजार रुपये को मंगलवार को बैंक जाकर लौटा दिया। कर्मचारियों ने उनकी ईमानदारी की प्रशंसा की। सुरेश चौबे का कप्तानगंज स्थित बाजार में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में खाता है। सोमवार को वह अपने पोते प्रियम को बैंक से रुपये निकालने के लिए 18 हजार का चेक दिया। बैंक कैशियर ने 18 हजार रुपये की जगह 19 हजार रुपये का भुगतान कर दिया। प्रियम रुपये लेकर घर आया और अपने दादा को दे दिया। उन्होंने जब रुपये गिने तो एक हजार रुपये अधिक थे। मंगलवार को बैंक पहुंचकर कैशियर लल्लन प्रसाद को एक हजार रुपये वापस कर दिये।