फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगलगी में रिहायशी मंडई जल कर खाक, मवेशी भी झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के कलंदरपुर गांव में रिहायशी मंडई में मंगलवार की रात अज्ञातकारणों से आग लग गई। अगलगी से मंडई में रखा गृहस्थी का सामान जल कर खाक हो गया तथा मवेशी झुलस गई। कलंदरपुर गांव निवासी केदार सरोज मंगलवार की रात अपने रिहायशी मंडई में सो रहे थे। देर रात अज्ञात कारणों में मंडई में आग लग गई। मंडई जब धूं-धूं कर जलने लगी तो उसे जानकारी हुई। आनन-फानन में सो रहे परिवार के लोगों को लेकर वह मंडई से बाहर भागकर जान बचाई। शोर सुन कर आसपास के लोग भी जग गए और आग बुझाने की कवायद शुरू हुई लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक घर गृहस्थी का सारा सामान जल कर खाक हो गया। अगलगी की इस घटना में केदार की एक भैंस भी गंभीररुप से झुलस गई है। पीड़ित के अनुसार उसके रिहायशी मंडई के साथ ही दो कच्चे मकान, गेहूं,चावल, रजाई, गद्दा आदि भी जल कर नष्ट हो गए। केदार तीन भैंस पाल रखा था, जिसमें से दो को ग्रामीणों ने समय रहते बाहर निकाल कर बचा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें