फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती से लोगों में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
पवई। विकास खंड क्षेत्र में बिजली कटौती से लोगों में व्याप्त है। पवई क्षेत्र में उपकेंद्र पवई से सैकड़ों गांवों को बिजली आपूर्ति होती है। वर्तमान धान की रोपाई चल रही है। गर्मी और उमस चरम सीमा पर है ऐसे समय बिजली छह घंटे दी जा रही है। कटौती का कोई रोस्टर भी नहीं है और वोल्टेज भी बहुत लो आ रहा है। यहां अधिकतर कटौती रात 11 बजे से सुबह 10 बजे और दिन में भी दो-दो घंटे कटौती होती रहती है। यहां के आद्या प्रसाद सिंह, जोगेंद्र सिंह, लोकेंद्र मिश्रा, विनय प्रकाश, राजमणि यादव, सूरज विश्वकर्मा, रामजू, डा. राधे श्याम, धनकुराम, रामनरेश राम आदि लोगों का कहना है कि इस समय धान की रोपाई चल रही है। सुबह जब आदमी आते हैं धान की रोपाई करने तब पता चलता है कि बिजली न रहने से खेत में पानी ही नहीं है और मजदूर वापस चले जाते हैं। उधर बाजारों में टंकी में पानी नहीं चढ़ पाता है और गर्मी में बिजली के अभाव में पंखा न चलने से लोग सो नहीं पा रहे हैं। जिसको लेकर लोगों में रोष व्याप्त है। इन लोगों का कहना है कि अगर बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ तो धरना प्रदर्शन करने पर मजबूर होंगे। एसडीओ पवई राधेश्याम यादव का कहना है कि मेन सप्लाई में फाल्ट हो जा रहा है, जल्द सुधार हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें