फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण में खामियां मिलने पर लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी। खंड शिक्षा अधिकारी निर्भय नारायण सिंह ने शनिवार को क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान जगह-जगह खामियां मिली। खंड शिक्षा अधिकारी ने दो प्रधानाध्यापकों से कारण बताओं नोटिस जारी किया। खंड शिक्षा अधिकारी ने शनिवार को शिक्षा क्षेत्र अजमतगढ़ के पूर्व माध्यमिक विद्यालय महुला, प्राथमिक विद्यालय महुला, प्राथमिक विद्यालय दाम महुला, प्राथमिक विद्यालय टेकनपुर आदि विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय महुला पर हेड मास्टर द्वारा उपस्थिति रजिस्टर में हस्ताक्षर बनाकर विद्यालय से गायब होने पर और विद्यालय की रंगाई-पुताई न करवाने पर खंड शिक्षा अधिकारी ने फटकार लगाई। विद्यालय में जर्जर भवन गिराने के बाद मलवा की साफ-सफाई न कराने पर नोटिस दी। खंड शिक्षा अधिकारी निर्भय नारायण सिंह ने बताया सभी अध्यापक विद्यालय समय पर पहुंचे, छात्रों की उपस्थिति सुनिश्चित करें। प्रेरणा पोर्टल पर बच्चों का आधार सीडिंग किया जा रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें