मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत सोमवार को जनपद में विभिन्न जगहों से तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान देश को आजाद करने वाले अमर सपूतों के बलिदान को याद किया गया।
अमिलो: क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों से स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पूर्व तिरंगा यात्रा निकाली गई। शिब्ली नेशनल नर्सरी स्कूल से छात्रों ने तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा मे बच्चों ने देशभक्त नारे लगा कर अमर वीरों के बलिदान को याद किया। बूढ़नपुर: मेरी माटी मेरा देश के तहत विभिन्न कार्यक्रमाें का आयोजन किया गया। बच्चों ने जागरूकता रैली निकाली। कोयलसा बीडीओ श्वेतांक सिंह ने बताया कि हर घर तिरंगा के साथ आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया।
अंबारी: क्षेत्र के गोधना स्थित अनवार पब्लिक स्कूल के छात्रों ने तिरंगा यात्रा निकाली। घर-घर तिरंगा फहराने के लिए छात्र-छात्राओं ने जागरूक किया। डॉ सोहराब सिद्दीकी, डा कार्तिक मुख़र्जी आदि मौजूद रहे। मुबारकपुर: क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने तिरंगा यात्रा निकालकर अमर शहीदों को याद किया। बच्चों की तिरंगा यात्रा अमिलो, अलीनगर, रोडवेज चौराहा सहित पूरे नगर का भ्रमण किया।