फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश व गर्मी से राहत, फसलों को मिली संजीवनी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। कई दिनों के बाद शुक्रवार की शाम लगभग एक घंटे तक झमाझम बारिश हुई। बारिश से मौसम सुहाना हो गया। उमस भरी गर्मी से जहां जनमानस को राहत मिली वहीं सूख रही धान की फसलों को अमृत मिला। लोग भींगते हुए घर गए। जनपद में पिछले कई दिनों से सभी लोग बारिश का इंतजार कर रहे थे। तापमान बढ़ने से लोग जहां उमस भरी गर्मी से परेशान थे वहीं, खेतों में फसल पानी के अभाव में सूख रही थी। । शुक्रवार की शाम लगभग साढ़े चार बजे से एक घंटे तक लगातार बारिश हुई। इससे लोगों को काफी राहत मिली। सूख रही फसलों के लिए तो यह बरसात किसी अमृत से कम नहीं थी। खेतों में पानी लग गया। सड़कों पर तो लोग बरसात का आनंद लेते घर जा रहे थे। ग्रामीण क्षेत्र की जर्जर सड़कों पर पानी भरने से लोगों को आवागमन में परेशानी होने लगी। सगड़ी संवाददाता के अनुसार क्षेत्र में शुकवार को झमाझम बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल उठे। कई दिनों से पड़ रही गर्मी से जहां लोगों को राहत मिली है। वहीं धान की फसल को बारिश ने संजीवनी दी। दिन भर तेज धूप और उमस से लोग हाल बेहाल थे। शाम 4 बजे आसमान में काले बादलो ने डेरा डाल लिया और गरज चमक के साथ तेज बारिश होने लगी। इससे किसानों के चेहरे खिल उठे। क्षेत्र के जीयनपुर, बागखालिस, अंजान शहीद, मालटारी, पकवाइनार, रामगढ़, अजमतगढ़, रजादेपुर, बोझिया, महुलिया डूरीडीहा आदि क्षेत्रों में बरसात से धान, गन्ना, मक्का की फसलों को काफी लाभ पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें