फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: मूसलाधार बारिश से गर्मी से मिली निजात, किसान खुश

विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को मूसलाधार बारिश होने से गर्मी से ग्रामीणों को राहत मिली। वहीं इस बारिश से किसानों के बीच खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

शनिवार को हुई मूसलाधार बारिश से मौसम सुहाना हो गया। गर्मी से लोगों को निजात मिली। वहीं किसानों के चेहरे भी खिल उठे। इस बीच बारिश से जगह-जगह जलभराव हो गया। आने जाने में लोगों को परेशानी हुई। क्षेत्र में हुई इस मूसलाधार बारिश से किसानों के बीच खुशी का माहौल देखा गया। किसान दीपक यादव, इश्तियाक अहमद, राम नयन यादव, राम जीत चौरसिया आदि ने बताया कि इस वर्षा से अब किसान अपने खेत की जुताई शुरू कर सकेंगे। समय पर वर्षा न होने से धान की नर्सरी किसान नहीं डाल पा रहे थे। अब किसान अपने खेतों में आसानी से धान की नर्सरी लगा सकेंगे। किसानों ने बताया कि नर्सरी लगने के बाद ऐसे ही सही समय पर वर्षा होती रही तो धान की फसल अच्छी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें