फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सप्ताह में फिटनेस नहीं कराया तो पंजीयन होगा निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले में 500 स्कूली वाहन अभी भी बिना फिटनेस के ही सरपट दौड़ रहे हैं। अब परिवहन विभाग ने स्कूल प्रबंधकों व वाहन स्वामियों को इन वाहनों का एक सप्ताह में फिटनेस कराने के निर्देश दिए हैं। यदि एक हफ्ते के अंदर फिटनेस नहीं कराया तो वाहन का पंजीयन निलंबित कर दिया जाएगा। गाजियाबाद में हुए स्कूली बस में हादसे के बाद अनफिट वाहनों के खिलाफ शासन और संभागीय परिवहन नींद से जागा। इसके बाद 23 अप्रैल से लगातार अनफिट स्कूली वाहनों पर कार्रवाई कर रहा है। साथ ही बिना फिटनेस सड़कों पर दौड़ लगा रहे वाहन संचालकों को फिटनेस कराने के लिए नोटिस भेजा गया। नोटिस जारी होने के बाद भी जब अनफिट वाहनों ने फिटनेस नहीं कराया तो दो दिन पूर्व 45 स्कूली वाहनों का पंजीयन निरस्त कर दिया। एआरटीओ प्रशासन सतेंद्र कुमार यादव ने बताया कि यदि वह समय से वाहन फिटनेस नहीं कराए तो संबंधित वाहन का पंजीयन निलंबित कर दिया जाएगा। इसके बाद भी वह नहीं चेते तो उनके वाहन का पंजीयन निरस्त करने की भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें