फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 प्लस के टीकाकरण को पंजीकरण हुआ शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए 18 प्लस के लोगों का टीकाकरण के लिए पंजीयन शुरू हो गया है। एक मई से 18 वर्ष से उपर वाले लोगों का टीकाकरण शुरू हो जाएगा। टीकाकरण के लिए पंजीकरण कराना होगा। स्वास्थ्य महकमे ने टीकाकरण की तैयारियों को भी अंजाम देना शुरू कर दिया है। स्वास्थ्य महकमा प्रतिदिन 15 हजार लोगों को टीकाकरण की तैयारी की है। अधिकारियों के मुताबिक वैक्सीन की उपलब्धता के आधार पर केंद्र का निर्धारण कर टीकाकरण कराया जाएगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजय ने बताया कि हमारी क्षमता प्रतिदिन 15 हजार लोगों के टीकाकरण की है। शासन ने कोविड पोर्टल व वेबसाइड पर पंजीकरण की व्यवस्था की है। टीकाकरण के लिए पोर्टल पर जरूरी सूचनाएं अंकित कर पंजीकरण करा सकते हैं। इसके बाद निर्धारित केंद्र व लगने वाली वैक्सीन की सूचना संबंधित के मोबाइल पर पहुंच जाएगी। उसी के आधार पर संबंधित केंद्र पर पहुंच कर टीकाकरण कराना होगा। इस बार केंद्र पर पहुंचकर पंजीकरण की सुविधा नहीं उपलब्ध है। ऐसे में पहले से पंजीकरण कराना अनिवार्य है। बताया कि जिले में 115 केंद्र स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण के लिए चिन्हित किया है। वैक्सीन जिस मात्रा में उपलब्ध होगी, उसी आधार पर केंद्रों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें