फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बिजली चोरी करने वालों के घर पर लगेगा लाल निशान

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। बिजली चोरी रोकने के लिए विद्युत विभाग लगातार प्रयास कर रहा है। बिजली चोरी करते हुए पकड़े जाने पर तुरंत शमन शुल्क वसूल किया जाता है और नहीं देने पर मुकदमा कराया जाता है। अब विभाग ने विद्युत चोरी करने वाले लोगों के घरों पर लाल रंग का नोटिस चस्पा करने का फैसला लिया है। निर्धारित जुर्माना को समय से नहीं भरने पर वारंट जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन


नोटिस के माध्यम से संबंधित भवन स्वामी अथवा प्रतिष्ठान स्वामियों को आगाह किया जाएगा। उन्होंने निर्धारित जुर्माने को नोटिस में अंकित दिनांक के तहत जमा नहीं किया, तो उनके खिलाफ गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी किए जाएंगे। पहले विद्युत चोरी पकड़े जाने पर लोग महीनों तक उसे दबाए रखते थे। मुकदमा दर्ज होने के बाद भी कार्रवाई धीमी गति से होती थी। इस तरह के मामले थाने में कई साल तक लंबित रहते थे। नोटिस चस्पा होने के बाद आसपास के लोगों को भी पता चल जाएगा कि इस घर में चोरी होती है। इससे मुहल्ले के दूसरे बिजली चोरी करने वाले हतोत्साहित होंगे।
बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता अरविंद सिंह ने बताया कि जिन मकानों पर लाल रंग के नोटिस चस्पा किए जाएंगे। वाहन स्वामियों को समय से शमन शुल्क भरना होगा। समय से जुर्माना न भरने वालों के वारंट जारी किए जाएंगे। उन्हें जेल जाना पड़ेगा। जल्द ही इस शासनादेश पर अमल किया जाएगा। इस संबंध में अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें