फरिहा। विद्युत विभाग ने मंगलवार को उपकेंद्र मोहम्मदपुर के अंतर्गत आने वाले फरिहा और सुराई गांव में बिजली चोरी के खिलाफ जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान 45 घरों की जांच की गई, जिसमें 12 घरों की बिजली आपूर्ति काट दी गई और 6 उपभोक्ताओं पर बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया। जांच के दौरान पकड़े गए उपभोक्ता मीटर में बाईपास कनेक्शन लगाकर अवैध रूप से बिजली की खपत कर रहे थे। इसके अतिरिक्त विभाग ने 1,10,000 की बकाया राशि की वसूली भी की है। 6 उपभोक्ताओं पर भार वृद्धि की गई। अभियान का नेतृत्व कर रहे जूनियर इंजीनियर संदीप कुमार ने बताया कि विद्युत चोरी पर लगाम लगाने के लिए यह अभियान चलाया गया था और भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।