फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जारी है रिकार्ड टूटने का क्रम, फिर मिले 372 मिले नए पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले में कोरोना संक्रमण नित नए रिकार्ड कायम कर रहा है। दो दिनों की कमी मे बाद शुक्रवार को एक बार फिर नए पॉजिटिव मिलने की संख्या तीन सौ के पार पहुंच गई। शुक्रवार को कुल 372 नए पॉजिटिव पाए गए। इसके साथ ही जिले में अब तक मिले कुल पॉजिटिव की संख्या भी 10 हजार पर पहुंच गए। सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार को जिले में विभिन्न सीएचसी-पीएचसी व अन्य स्वास्थ्य केंद्रों के साथ ही सचल दलों द्वारा की गई जांच में 372 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही जिले में एक्टिव मरीजों का आकड़ा भी बढ़ कर 2855 पर पहुंच गया है। वहीं अब तक जिले में मिल चुके कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या भी 10000 के आकड़े पर पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि एक तो कर्मचारियों की कमी है तो वहीं स्वास्थ्य महकमे की जिम्मेदारी भी बढ़ी हुई है। टीकाकरण, कोरोना जांच, कांट्रेक्ट ट्रेसिंग आदि को लेकर समस्या खड़ी हो गई है। मैन पावर की किल्लत सर्वाधिक परेशान का सबब बना हुआ है। वहीं आम जनता भी लपरवाही बरत रही है। जिसके चलते कोरोना संक्रमण पर लगाम लगना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें