फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: कच्ची दीवार गिरी, दबकर मासूम की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के मालपार गांव में रविवार की देर रात भरभरा कर गिरी कच्ची दीवार के मलबे में दबकर मासूम की मौत हो गई। जबकि दो अन्य घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, सूचना पर पहुंचे एसडीएम ने मौका मुआयना किया और पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाए जाने का आश्वासन दिया। गांव निवासी नंदलाल राजभर का कच्चा मकान है। मिट्टी की दीवार पर टिनशेड आदि डाल कर वह अपने दो पुत्रों, पत्नी व नाती के साथ रहता है। रविवार की रात पूरा परिवार इसी मकान में सो रहा था। देर रात 10 बजे अचानक मिट्टी की दीवार भरभरा कर गिर गई। जिससे नंदलाल का नाती अंश राजभर 10 पुत्र गोविंद राजभर निवासी हरदशई रामपुर थाना तरवां, रागिनी 10 पुत्री गुड्डू व दुर्गावती 55 पत्नी बरखू मलबे में दब गए। आनन-फानन में मलबा हटा कर तीनों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक अंश की मौत हो चुकी थी। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अंश बचपन से ही अपने ननिहाल में रहता था। घटना की सूचना उसके घर पहुंची तो परिजन बिलख पड़े। वह तीन भाई बहनों में सबसे छोटा था। उधर, सोमवार की सुबह एसडीएम संत रंजन भी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। साथ ही पीड़ित परिवार को चार लाख मुआवजा दिलाए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें