फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: किशोरी के साथ नहर किनारे दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
लाटघाट। रौनापार थाना क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी के साथ बुधवार की रात गांव के ही किशोर ने नहर किनारे दुष्कर्म किया। घटना के बाबत किशोरी की मां ने थाने पर नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को अभिरक्षा में ले लिया है। किशोरी की मां ने बताया कि बुधवार की देर शाम गांव का ही एक किशोर उसकी पुत्री को लेकर किसी काम से गांव के ही बंसलोचन के घर गया था। वापस लौटते समय नहर के पास किशोर ने उसकी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। रोते बिलखते घर पहुंची उसकी बेटी ने आपबीती बतायी। पीड़िता के मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। एसओ रौनापार राम प्रसाद बिंद ने बताया कि पीड़िता के साथ ही आरोपी भी नाबालिग है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी भी पुलिस की अभिरक्षा में है। नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

- मनोज गोंड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें