चिरैयाकोट (मऊ)। पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को मुकदमा दर्ज होने के 24 घंटे के अंदर मनाजित बाईपास से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी भागने की फिराक में बस के इंतजार में था, लेकिन सूचना पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। आजमगढ़ के जहानागंज के सलेमपुर गांव निवासी अभिषेक यादव (20) पर आरोप है कि उसने शुक्रवार को ननिहाल में रह रही दस वर्षीय किशोरी से स्कूल जाते समय दुष्कर्म किया था। घटना के संबंध में पीड़िता ने नानी को जानकारी दी, जहां बीते शनिवार को पीड़िता की नानी ने मुकदमा दर्ज कराया था। उधर मामले में मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी थी। सूचना मिली कि आरोपी रविवार को मनाजीत बाईपास पर भागने की फिराक में है, जहां पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर चालान कर दिया।