फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता को मनबढ़ ने रिवाल्वर लेकर दौड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। भाजपा के लालगंज अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष को मनबढ़ों ने रिवाल्वर लेकर दौड़ा लिया। पीड़ित ने थाने पर तहरीर देने के साथ ही एसपी को भी पत्रक सौंप कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

निजामाबाद थाना क्षेत्र के गौसपुर गांव निवासी गुफरान अहमद भाजपा लालगंज अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष हैं। उनका आरोप है कि एक मनबढ़ उनके घर की और घर पर मौजूद महिलाओं की फोटो खींच रहा था। इसका विरोध किया तो मनबढ़ के बड़े भाई ने रिवाल्वर लेकर उसे दौड़ा लिया। घटना के बाबत थाने पर भी तहरीर दी है। भाजपा नेता ने एसपी को भी पत्रक सौंप कर न्याय की गुहार लगायी है। पीड़ित का यह भी कहना है कि थाने पर तहरीर देकर आने पर मनबढ़ों ने उसे जान से मारने की धमकी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें