फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामप्रकाश हत्याकांड: आशनाई में हुई थी हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
तहरबपुर थाना क्षेत्र के तहबरपुर गांव निवासी राम प्रकाश यादव की हत्या का शनिवार को पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। आशनाई में आरोपी ने अपनी नाबालिग बहन की मदद से की हत्या की थी। हत्यारोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है तो वहीं सहयोग करने वाली उसकी नाबालिग बहन पुलिस की अभिरक्षा में है। हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

तहबरपुर निवासी विवेक कुमार यादव ने बुधवार को थाने में तहरीर दी थी कि उसके पिता रामप्रकाश यादव और वह सरसों का खेत देखने गए थे। दोपहर में साढ़े बारह बजे वह वापस खेत से घर चला आया, जबकि पिता बाद में आने की बात कह कर वहीं रुक गए। शाम तक वह नहीं लौटे तो वह अपने चाचा विनोद के साथ उन्हें खोजने खेत की तरफ गया। शाम पांच बजे शव खेत में सरसों की फसल के बीच पड़ा मिला। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान यह बात सामने आई कि रामप्रकाश का महिलाओं के प्रति व्यवहार ठीक नहीं था। जिसके चलते गांव का कोई भी व्यक्ति उसे अपने घर आना पसंद नहीं करता था। इस बीच जानकारी हुई कि रामप्रकाश का गांव के राहुल के घर आना-जाना था और वह घर से फरार है। इस पर पुलिस राहुल की तलाश में जुट गई। किशुनदासपुर जाने वाली नहर पट्टी पक्की के पास से पुलिस ने राहुल को गिरफ्तार कर लिया। वहीं उसकी नाबालिग बहन को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पूछताछ में राहुल ने बताया रामप्रकाश अक्सर ही घर आता था। कई बार मना करने के बाद भी वह मान नहीं रहा था। जिसके चलते उसने बहन के साथ मिल कर उसे रास्ते से हटाने का फैसला किया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने तमंचा भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें