पूर्व मुख्यमंत्री रामनरेश यादव को श्रद्धांजलि देते लोग। संवाद
- फोटो : credit
आजमगढ़/अंबारी। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं मध्य प्रदेश के पूर्व राज्यपाल स्व. रामनरेश यादव की 98वीं जयंती बुधवार को मनाई गई।
मुख्य कार्यक्रम उनके पैतृक गांव आंधीपुर में आयोजित हुआ, जहां उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। दैवज्ञ दुर्वाषा मंडल के मुन्ना बाबा ने कहा कि स्व. रामनरेश यादव राष्ट्रधर्म के पुरोधा थे। स्व. यादव के छोटे भाई एवं हिंडाल्को के पूर्व विश्लेषक डॉ. सुरेश यादव ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। जनता इंटर कॉलेज अंबारी एवं आरोग्य निकेतन अंबारी में भी जयंती समारोह आयोजित किए गए, जहां वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। अध्यक्षता डॉ. सुरेश यादव, संचालन पूर्व प्रधानाचार्य हरिबंश यादव ने किया।