फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: रामायण कॉन्क्लेव का आयोजन आज, तैैयारियां पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यटन विभाग उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग उप्र लोक, जनजाति कला एवं संस्कृति संस्थान संस्कृति विभाग उप्र तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में बृहस्पतिवार से अयोध्या शोध संस्थान रामायण कॉन्क्लेव का आयोजन कर रहा है। इस दो दिवसीय आयोजन का शुभारंभ भाजपा सांसद दिनेश यादव निरहुआ करेंगे। इस दौरान रामायण सीरियल में राम की भूमिका निभाने वाले अरूण गोविल भी मौजूद रहेंगे। 22 और 23 जून को संपन्न होने वाले आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। यह दो स्थानों हरिऔध कला केंद्र और डीएवीपीजी कालेज में होगा। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एडीएम वित्त एवं राजस्व आजाद भगत सिंह ने बताया कि दो दिनों के इस कार्यक्रम में रामायण से संबंधित संवाद, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रतियोगिताएं और प्रदर्शनी का आयोजन होगा। 22 जून की शाम डीएवीपीजी कॉलेज में देश के प्रख्यात कलाकार अरुण गोविल भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ होंगेग। जबकि विशिष्ट अतिथि रामायण सर्किट नई दिल्ली के अध्यक्ष राम अवतार शर्मा, कथा वाचक आचार्य शांतनु जी महाराज को भी आमंत्रित किया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों ही स्थानों पर कार्यक्रम के आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। बताया कि कार्यक्रम में स्थानीय कलाकार भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें