माहुल में हुए जहरीली शराब कांड में सपा के बाहुबली विधायक रमाकांत यादव शनिवार को एमपीएमएलए कोर्ट के न्यायाधीश ओम प्रकाश वर्मा की अदालत में वीडियो कांफ्रेंसिंग से पेश हुआ। अधिवक्ताओं के हड़ताल के चलते न्यायालय में कोई काम नहीं हो सका और न्यायाधीश ने अगली सुनवाई के लिए पांच सितंबर की तारीख तय की।