सपा विधायक बाहुबली रमाकांत यादव की दो मामलों में मंगलवार को एमपीएमएल मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेशी थी। वीसी के माध्यम से फतेहगढ़ जेल से बाहुबली कोर्ट में पेश हुए। दोनों मामलों में अब सुनवाई के लिए सात अगस्त की तारीख तय की गई।
एमपी एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट के न्यायाधीश अशोक कुमार की अदालत में पवई व फूलपुर कोतवाली क्षेत्र में हुए चक्काजाम के मामलों में पेशी थी। पवई मामले में एक गवाह रामबचन की गवाही हुई। इसके बाद कोर्ट से सुनवाई के लिए सात अगस्त की अगली तारीख नियत की गई। वहीं दूसरा मामला फूलपुर कोतवाली के अंबारी में चक्काजाम का था। इसमें भी सात अगस्त की ही तारीख नियत हुई।