फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: वीसी से कोर्ट में पेश हुए रमाकांत यादव

विज्ञापन
विज्ञापन
बाहुबली विधायक रमाकांत यादव मंगलवार को चार अलग-अलग मामलों में न्यायालय में फतेहगढ़ जेल से वीडिया कांफ्रेंसिंग से पेश हुए। कोर्ट ने एक मामले में छह तो तीन अन्य मामलों में 14 जुलाई की तारीख तय की। एमपीएमएल न्यायालय के न्यायाधीश ओम प्रकाश वर्मा की अदालत में रमाकांत यादव की तीन मामलों में पेशी थी। जिसमें 1989 में अंबारी बाजार में हुई फायरिंग के मामले के अलावा फूलपुर व अहरौला में हुआ जहरीली शराब का मामला शामिल था। इन तीनों मामलों में रमाकांत वीसी से पेश हुए। न्यायाधीश ने तीनों मामलों में 14 जुलाई की तारीख निर्धारित की। वहीं एक अन्य मामला एमपीएमएलए फौजदारी न्यायालय के न्यायाधीश अशोक कुमार की अदालत में था। यह मामला पवई थाना क्षेत्र का है। जिसमें शांतिभंग के मामले में रमाकांत यादव भी शामिल हैं। मामले में न्यायाधीश ने छह जुलाई की तारीख अगली सुनवाई के लिए निर्धारित की। रमाकांत यादव के अधिवक्ता स्वामीनाथ ने बताया कि पूर्व की तारीख में जेल में बाहुबली को अनुमन्य सुविधाएं न मिलने का पत्र न्यायाधीश को दिया गया था। जिस पर न्यायाधीश ने मौखिक रूप से फतेहगढ़ जेल प्रशासन को सभी सुविधाएं दिए जाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें