सपा के बाहुबली विधायक रमाकांत यादव की सोमवार को दो मामलों में कोर्ट में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पेशी हुई। दोनों मामलों में न्यायालय ने 17 अगस्त की तारीख तय की।
फूलपुर व पवई थाने में दर्ज सड़क जाम व आचार संहिता से जुड़े दो मामलों में बाहुबली विधायक वीसी के माध्यम से सोमवार को फतेहगढ़ जेल से एमपीएमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट के न्यायाधीश अशोक कुमार की अदालत में पेश हुआ। सोमवार को बार कौंसिल के आह्वान पर अधिवक्ता ाकार्य से विरत थे। इसके चलते न्यायालय में कोई काम काज नहीं हो सका और न्यायाधीश ने दोनों मामलों में सुनवाई के लिए 17 अगस्त की अगली तारीख तय की। संवाद