बाहुबली सपा विधायक रमाकांत यादव की शुक्रवार को तीन मामलों में एमपीएमएलए कोर्ट में न्यायाधीश ओम प्रकाश वर्मा के समक्ष वीसी से पेश हुआ।
एक मामला फूलपुर कोतवाली के अंबारी बाजार में पूर्व सांसद अकबर अहमद डंपी व रमाकांत यादव समर्थकों के बीच हुए हवाई फायरिंग का था तो दूसरा अहरौला में व तीसरा फूलपुर के जहरीली शराब कांड के मामले में था। अहरौला जहरीली शराब कांड के मामले में पूर्व सांसद रमाकांत का अदालत में आरोप निर्धारित हुआ। अदालत ने गवाहों को तलब करने के लिए 27 सितंबर की तारीख निर्धारित की। संवाद