जाफरपुर के पास विद्यालय में राष्ट्रीय वित्तविहीन विद्ययालय प्रबंधक संघ के पदाधिकारी शपथ लेते।
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। राष्ट्रीय वित्तविहीन विद्यालय प्रबंधक संघ की बैठक सोमवार को भदुली स्थित एक विद्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरजेश यादव की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान आजमगढ़ मंडल का अध्यक्ष राम प्रताप यादव और मंडल उपाध्यक्ष शिवबचन यादव को बनाया गया। इसके अलावा विभिन्न जिलों के चुने गए अध्यक्षों में गाजीपुर के अध्यक्ष अनिल यादव, मऊ के जिलाध्यक्ष विरेंद्र यादव, जौनपुर के जंगबहादुर यादव, अंबेडकर नगर का जिलाध्यक्ष सरामवीर सिंह यादव को बनाया गया। इसी क्रम में शशांक तिवारी को नगर अध्यक्ष, सच्चितानंद सिंह को नगर कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा पूर्व मंडल अध्यक्ष डा. श्रीराम विश्वकर्मा को प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य चुना गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारी को अरविंद पाठक ने शपथ दिलाई। सराहनीय कार्य करने वाले अध्यापक रामवीर सिंह यादव, राजेश सिंह, राजमणि यादव को संघ ने सम्मानित किया। 15 अक्तूबर से विद्यालय खोलने पर चर्चा की गई। सर्वसम्मत से यह निर्णय लिया गया कि सरकार की गाइडलाइन के अनुसार सभी प्रबंधक विद्यालय खोलेंगे। इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव चंद्रशेखर प्रजापति, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अरविंद पाठक, प्रभात राय, सत्य प्रकाश प्रजापति, डा. कृपाशंकर मिश्र, मिथिलेश यादव, राजीव सिंह, प्रिया सिंह, चंद्रिका यादव सहित अनेक प्रबंधक उपस्थित रहे।