आजमगढ़। रौनापार थाना क्षेत्र के सोहराभार गांव निवासी 45 वर्षीय विरहपत पुत्र स्व. पलगर्दी कुछ दिन पूर्व हुई मारपीट की घटना में घायल हो गए थे। परिजनों ने उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उपचार के दौरान शनिवार की सुबह उनकी मृत्यु हो गई।
जानकारी मुताबिक गत 13 अक्टूबर की रात करीब 8.30 बजे दूसरे गांव के लोगों ने उन्हें मारपीटकर घायल कर दिया। हालत बिगड़ने पर उन्हें परिजनों ने गांव समीप एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। उनका उपचार चल रहा था। शनिवार की सुबह करीब 4.30 बजे उनकी मृत्यु हो गई। वह राजगीर का काम करते थे। उनकी एक पुत्री व दो पुत्र बताए गए हैं।