अहरौला। थाना क्षेत्र के पखनपुर गांव के पास शुक्रवार की शाम पिकअप ने काम से घर लौट रहे साइकिल सवार राजगीर मुन्नी लाल (55) को टक्कर मार दिया। इस हादसे में मुन्नी लाल गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे इलाज के लिए फूलपुर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल ले जाकर भर्ती कराए जहां इलाज के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक तीन पुत्र व दो पुत्रियों का पिता था।