फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: छत के हुक से लटककर राजगीर ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव निवासी एक युवक की लाश उसके घर के बरामदे में ही छत के हुक से रस्सी के सहारे लटकती मिली। छोटे भाई की पत्नी शव को देखा तो शोर मचाया। शोर सुन कर परिजन व ग्रामीण मौके पर जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मुस्तफाबाद गांव निवासी बबलू (34) रोज की भांति शुक्रवार की शाम घर आया। खाना खाने के बाद वह सोने चला गया। भोर में लगभग पांच बजे छोटे भाई की प त्नी सुमन सो कर उठी और घर के बाहर आयी तो बरामदे में अपने जेठ का शव छत के हुक से रस्सी के सहारे लटकता देखी। सूचना पर पहुंची मुबारकपुर पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया। मृतक राजगीर का काम करता था। दो साल से पत्नी मायके में रह रही थी। वह तीन भाई व एक बहन में सबसे बड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें