आजमगढ़। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की ब्लॉक इकाई मेंहनगर का त्रैवार्षिक अधिवेशन एवं निर्वाचन कंपोजिट विद्यालय डीहा मेंहनगर में हुआ। पर्यवेक्षक जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह और जिला कोषाध्यक्ष सुजई यादव की देखरेख में राजबहादुर सिंह को ब्लॉक अध्यक्ष, राकेश कुमार यादव को ब्लॉक मंत्री और सत्यप्रकाश पांडेय को कोषाध्यक्ष निर्विरोध चुना गया। अन्य पदाधिकारी भी निर्विरोध निर्वाचित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त शिक्षक एवं पूर्व कोषाध्यक्ष शिवकुमार पांडेय ने की। मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष बंशबहादुर सिंह, मंडलीय अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह और जिला महामंत्री डॉ. डीएस त्रिपाठी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। संचालन मंडलीय मंत्री धनंजय पांडेय ने किया। इस दौरान पीएन सिंह, रमेश प्रसाद चौरसिया, आरपीएन सिंह, संदीप यादव, अमरनाथ सिंह, मनीष सिंह, कमलेश पांडेय, इंद्रपाल सिंह मौजूद रहे। संवाद