फूलपुर तहसील क्षेत्र के आलमपुर गांव में रविवार को रेलवे की इंटेलिजेंस विभाग की टीम पहुंची। इस दौरान रेलवे दोहरीकरण के विरोध में होने वाले ग्रामीणों से मिली। साथ ही उनकी समस्याएं सुनी और समस्या के समाधान का आश्वासन भी दिया। जानकारी के मुताबिक, शनिवार को ग्रामीणों ने रेल दोहरीकरण से गांव में जाने वाले रास्ते को बंद करने की बात को लेकर ठेकेदार द्वारा कराए जा रहे कार्यों काे बंद करा दिया था। वहां ग्रामीणों ने प्रदर्शन भी किया। काम रोक जाने की सूचना रेल विभाग के इंटेलिजेंस विभाग को मिली तो टीम रविवार को वहां पहुंंची और रेल के नियम और कानून की जानकारी दी। ग्रामीणों ने मार्ग के संदर्भ डीआरएम, डीएम को भेजे गए पत्र को दिखाया। बताया की मार्ग को चालू रखने के लिए भाजपा सांसद दिनेश यादव और लालगंज सांसद संगीता आजाद ने भी रेलवे बोर्ड को पत्र भेज कर दलित बस्ती में आवागमन के लिए मार्ग की सिफारिश की थी। मऊ से आए इंटेलिजेंस विभाग के मनोज सिंह ने ग्रामीणों का पत्र ले लिया और कार्रवाई का आश्वासन भी दिया। इस मौके पर प्रेम चन्द , डाक्टर विनय कुमार ,मुकेश ,किशोरी ,जयराम ,राम लखन आदि रहे ।