फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: चेयरमैन आवास पर गिरफ्तारी को लेकर छापामारी

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी अपहरण कांड में किशोरी को छुपाने ओर आरोपी को सरंक्षण देने के आरोपी माहुल नगर पंचायत के चेयरमैन लियाकत अली की तलाश में अहरौला पुलिस ने बुधवार रात उनके आवास पर छापामारी की। हालांकि वहां पुलिस को कुछ हासिल नहीं हो सका।
विज्ञापन

दीदारगंज थाना क्षेत्र की एक महिला ने 22 जुलाई को अहरौला थाने में अपनी 14वर्षीय पुत्री को फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के लाहीडीह निवासी एक युवक पर बहला फुसला कर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। तहरीर में उसने यह भी कहा कि उसकी पुत्री को नगर पंचायत माहुल के चेयरमैन लियाकत अली के घर में कैद खा गया है। तहरीर पर पुलिस ने अब्दुर्रहमान और चेयरमैन लियाकत अली के पर मुकदमा दर्ज किया। मुख्य आरोपी अब्दुर्रहमान को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया जबकि फरार चेयरमैन की पुलिस तलाश करने लगी।

पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के तीन दिन पहले गिरफ्तारी के लिए गठित टीम ने लियाकत को गिरफ्तार करने में तेजी ला दी दी। तीन दिन लगातार उसके आवास औरसंभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें